BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार शुरू, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

 M.S VERMA

MANOJ KUMAR

पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार शुरू, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

जसवंतनगर/इटावा। उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न जायज एवं लंबित मांगों को लेकर सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस संबंध में विकास खंड जसवंतनगर के समस्त पंचायत सहायकों की ओर से खंड विकास अधिकारी को लिखित पत्र देकर आंदोलन की जानकारी दी गई।

पत्र में पंचायत सहायकों ने बताया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर अपनी समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। पंचायत सहायकों का कहना है कि उनकी समस्याओं के संबंध में अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है, जिसके चलते प्रदेशभर के पंचायत सहायकों में रोष एवं आक्रोश व्याप्त है।

पंचायत सहायकों ने स्पष्ट किया है कि 14 सितंबर 2026 से कार्य बहिष्कार शुरू किया जा रहा है और जब तक संबंधित मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी से उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने तथा संबंधित उच्च अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि कार्य बहिष्कार के निर्णय से शासन एवं प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, ताकि पंचायत सहायकों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो सके।

मांगों के समाधान को लेकर पंचायत सहायकों ने अब आर-पार की लड़ाई का संकेत दिया है।


Previous Post Next Post